June 10, 2026

मोर माटी मोर देश के तहत जैतपुरी के शहीदों को किया गया नमन

IMG-20230814-WA0041


पूर्व सैनिकों के साथ ग्रामीणों ने पंच प्राण शपथ लेकर किया वृक्षारोपण

कोण्डागांव आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज ग्राम पंचायत जैतपुरी में मोर माटी मोर देश अभियान के तहत अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए शपथ ग्रहण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जैतपुरी के शहीद पीलू नेताम एवं गणेश राम नेताम को याद करते हुए ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों ने पंच प्राण शपथ ली तथा शहीदों के परिजनों द्वारा झण्डा रोहण किया गया। इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों ने भी सभी ग्रामीणों स्कूली बच्चों के साथ कंधों से कंधा मिला कर मोर माटी मोर देश अंतर्गत वृक्षारोपण किया। सभी ने शहीदों के बलिदान को याद किया।

You may have missed