March 10, 2026

कलेक्टोरेट में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने किया ध्वजारोहण।

कुशल चोपड़ा बीजापुर

बीजापुर-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट बीजापुर में कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात् सामूहिक रुप से राष्ट्रगान का गायन किया गया।इस दौरान कलेक्टर कटारा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी तथा सौंपे गये दायित्वों को निष्ठापूर्वक समय पर निर्वहन करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया।इस मौके पर एसडीएम बीजापुर पवन कुमार प्रेमी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद थे ।

You may have missed