March 11, 2026

ग्रीस पहुंचे PM मोदी, ग्रीस के राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

711

नई दिल्ली।दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह ग्रीस के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे।

इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। ग्रीस में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया। जिसके बाद अब वहां के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ बैठक करेंगे।

दोनों पक्षों के बिजनेस लीडर्स से मुलाकात करेंगे। प्रस्थान करने से पहले, प्रधानमंत्री भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे जो चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद उनका स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।

You may have missed