स्विगी और जोमैटो में अगर आप भी करना चाहते है जॉब, तो ऐसे करे आवेदन
ज्यादातर लोग अब ऑनलाइन ही नौकरी तलाश करते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो ये जानकारी आपके लिए है आखिर कैसे आप स्विगी और जोमैटो पर जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इन दोनों कंपनियों में आपको डिलीवरी बॉय से लेकर सेल्स मैनेजर तक की जॉब आसानी से मिल सकती है.
यहां हम आपको स्विगी और जोमैटो पर डिलीवरी बॉय की नौकरी का ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रोसेस बताएंगे और ये भी बताएंगे कि आप हर महीने कितने रुपये की कमाई कर सकते हैं.
जॉब के लिए डॉक्यूमेंट्स
- अगर आप फुड डिलीवरी ऐप पर डिलीवरी बॉय की जॉब करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास बाइक, स्कूटर, स्कूटी या कोई भी टू-व्हीलर होना चाहिए.
- व्हीकल के सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स जैसे रजिस्ट्रेशन कार्ड, Insurance, Driving License आदि होना बेहद जरूरी है.
- एक स्मार्टफोन जो आपको वो अच्छे से चलाना आता हो. (सारा काम ऑनलाइन ऐप के जरिए होता है)
- बैंक अकाउंट ओपन होना चाहिए, इसके अलावा आप कम से कम 10 वीं क्लास तक पढ़े लिखे होने चाहिए.
स्विगी जोमैटो की जॉब के लिए ऑनलाइन अप्लाई
इसके लिए आपको सबसे पहलेस्विगी जोमैटो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है. इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें. ये करने का बाद आपका एक इंटरव्यू होगा.
जोमैटो पर डिलीवरी बॉय की जॉब अप्लाई करने के लिए इस लिंक को कॉपी पेस्ट करें इसके बाद आप आसानी से जॉब के लिए अप्लाई कर सकेंगे- https://www.zomato.com/deliver-food/
स्विगी पर जॉब के लिए अप्लाई करने के लिए इस लिंक को किसी भी ब्राउजर पर कॉपी पेस्ट करें इसके बाद आप डायरेक्ट अप्लाई कर
सकेंगे- https://ride.swiggy.com/