March 8, 2026

आपत्तिजनक स्थिति में था प्रेमी जोड़ा, अचानक आ गए गांव वाले और फिर…

89

साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां गांव के लोगों ने एक युवक और युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। तत्पश्चात, दोनों की जमकर पिटाई की गई तथा उनका सिर मुंडवाकर जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में अर्धनग्न अवस्था में घुमाया। इस मामले में पुलिस ने 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त खबर के अनुसार, जिले के बरहटे थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े को गांव के लोगों ने आपत्तिजनक स्थति में पकड़ लिया दोनों को रातभर बांधे रखा तथा उनकी जमकर पिटाई भी की। तत्पश्चात, दोनों का सिर मुंडवाया तथा जूते की माला पहनाकर पूरे गांव में अर्धनग्न अवस्था में घुमाया। मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित लड़की की शिकायत पर पुलिस ने 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है

वही इस मामले पर थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर जोहन मालतो नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त लड़की के साथ अमानवीय घटना को अंजाम देने के मामले में राम पहाड़िया, डुमरी बीमा पहाड़िया, गुईया पहाड़िया, रामा पहाड़िया, ववीया पहाड़िया, गुईया पहाड़िया, मारकुश पहाड़ियां, कुदरुम पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी को अदालत में पेश किया गया। फिर उन्हें जेल भेज दिया।  

You may have missed