March 12, 2026

नगर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव हुआ मटकी फोड़ का आयोजन

IMG-20230908-WA0185

लवन. नगर में कृष्ण जन्म उत्सव का पावन पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया वहीं प्रतिवर्ष के भांति भी इस वर्ष आरोहण युवा समिति के द्वारा मटकी फोड़ एवं दही हांडी लूट कार्यक्रम का आयोजन नगर के मुख्य मार्ग स्कूल परिसर में रखा गया था जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को पुरस्कार प्रदान किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण जी की पूजा करने पश्चात किया गया समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार मानिकपुरी ने उपस्थित अतिथियों को श्रीफल देकर स्वागत किया इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि नगर में इस प्रकार के रचनात्मक कार्य करने की आवश्यकता है ताकि आजकल के युवा पीढ़ी अपने संस्कृति एवं भगवान भक्ति के साथ हमेशा जुड़े रहे 18 वर्षो से लगातार मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित कराते आ रहे आरोहण युवा समिति के लोगो को बधाई भी दिए दही हांडी लूट में प्रथम कमलेश और साथी एवं द्वितीय लालू एवं साथी विजेता रहे इसी तरह मटकी फोड़ में देवकुमार, रूपेश, विकास, मानवी, सुयश को पुरस्कार प्रदान किया गया कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष रमेश साहू, कोषाध्यक्ष राहुल यदु, सचिव संदीप साहू सदस्य- महाजन, दिलीप, चोटी, सूरज, हरीश, देवकुमार, छोटू, जतिन, नरेंद्र, कमलेश का विशेष सहयोग रहा इस दौरान सैकड़ो की संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे

You may have missed