March 7, 2026

मुंगेली लोरमी विधानसभा के ग्राम पंचायत विचारपुर में आदर्श गौठान में मेडिकल पशु चिकित्सा इकाई की शुरुआत की गई

IMG-20230909-WA0138

उक्त कार्यक्रम में ग्रामीण नागरिकों को बताया गया कि किस तरीके से हम पशुओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखकर उन्हें सुरक्षित रख सकते हैं, साथ ही गायों को कृमी की दवाई पिलाई गई तथा समस्त पशु पलकों को पशुओं के लिए कैल्शियम युक्त cal – k दवाई का वितरण किया गया। मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई हमारे छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी के द्वारा संचालित एक बहुत ही अच्छी योजना है जो प्रत्येक दिन दो गौठान में जाकर ग्रामीण पशुओं के लिए ईलाज की सेवाओं को उपलब्ध कराएगी। उक्त कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती खुशबू वैष्णव के साथ, सरपंच श्रीमती ललिता देवी राजपूत, ग्राम संगठन के अध्यक्ष पंचवटी राजपूत एवं साथ ही गांव की महिलाएं, आदरणीय नागरिकगण पशु चिकित्सक डॉक्टर नामदेव एवं समस्त पशु चिकित्सक गण उपस्थित रहे।

You may have missed