March 10, 2026

हरतालिका तीज पर इन 5 राशियों पर बरसेगी शिव-पार्वती की विशेष कृपा, चमक उठेगी किस्मत

273

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है. इस बार हरतालिका तीज 18 सितंबर, सोमवार को मनाई जाएगी. इसको हरितालिका तीज एवं हरतालिका तीज के नाम से भी जाना जाता है. इस पर्व का संबंध शिव जी से है और ‘हर’ शिव जी का नाम हैं इसलिए हरतालिका तीज अधिक उपयुक्त है. महिलाएं इस दिन निर्जल व्रत रखने का संकल्प लेती हैं.  इस बार हरतालिका तीज पर कई शुभ संयोग बना रहे हैं। चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। इसके अतिरिक्त एंद्र योग, रवि योग, बुद्ध आदित्य योग और चित्रा नक्षत्र का निर्माण भी हो रहा है, जो व्रत के महत्व को और भी अधिक बढ़ा रहे हैं। इन मंगलकारी संयोग का प्रभाव सभी राशि के लोगों पर होगा। किन्तु कुछ राशियों के लिए इस बार की हरतालिका तीज बेहद ही शुभ साबित होगी।वृषभ राशि वृषभ राशि के जातकों के लिए इस बार की हरतालिका तीज बेहद ही खास होगी। भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा बरसेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए 18 सितंबर का दिन बेहद शुभ होगा। प्रेम संबंध संबंध में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। धन लाभ हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए हरतालिका तीज का दिन बेहद ही शुभ होगा। समाज में मान -सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में लाभ हो सकता है। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। लाइफ पार्टनर का साथ मिलेगा।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। कारोबार में लाभ के योग बन रहे हैं। ‌ घर परिवार में खुशहाली आएगी। सेहत से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के आय में वृद्धि हो सकती है। ‌आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा की योजना बन सकती है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा।

You may have missed