March 10, 2026

छत्तीसगढ़ के पहले गतका ग्रांउड का भूमिपूजन/ भिलाई के विधायक और छत्तीसगढ़ओलंपिक संघ के महासचिव देवेन्द्र यादव जी ने आज गतका ग्राउंड का भूमिपूजन

IMG-20231009-WA0088

किया। जिसका निर्माण कार्य भी शीघ्र ही शुरू हो जायेगा। ग्राउंड में ब्वॉयज और गर्ल्स के लिए अलग अलग दो रिंग, स्टेज,

आफिस, वाशरूम, चैंजिंग रुम और स्टोर रूम की व्यवस्था होगी। ये छत्तीसगढ़ का पहला गतका ग्राउंड होगा। एसोसिएशन के महासचिव जसवन्त सिंघ खालसा ने बताया कि हमनें गतका खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए सर्वसुविधायुक्त मैदान की मांग की थी जो आज पूरी हुई है। अब हमारे खिलाड़ी और अच्छे से अभ्यास कर सकेंगे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिक्ख पंचायत के चैयरमैन जसबीर सिंघ चहल, पलविंदर सिंघ, जिला ओलंपिक के महासचिव सुमित पवार, वार्ड पार्षद नोमिन साहू, वार्ड पार्षद साधना सिंह, सुच्चा सिंघ, हरीश सिंह, प्रकाश सिंघ, जगमोहन सिंघ, फतेह सिंघ, गतका खिलाड़ी और कई खेल प्रेमी उपस्थित हुए।

You may have missed