March 11, 2026

रिलीज हुआ एनिमल का पहला गाना ‘हुआ मैं’, रश्मिका-रणबीर की केमिस्ट्री ने लगाई आग

492

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर ख़बरों में हैं, जिसमें उनके साथ पहली बार रश्मिका मंदाना रोमांस करते दिखाई देगी। वही ‘एनिमल’ का पहला गाना ‘हुआ मैं’ पिछले दिन से ख़बरों में बना हुआ है। मंगलवार, 10 अक्टूबर को गाने का एक पोस्टर जारी किया गया, जिसमें दोनों के लिप-लॉक किस ने प्रशंसकों ने उत्साह को बहुत ज्यादा बढ़ा दिया। 

वहीं, अब यह पूरा गाना रिलीज हो चुका है। गाने के बेहतरीन बोल पर रश्मिका-रणबीर की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। साथ ही वीडियो को यूट्यूब पर बेशुमार प्यार मिल रहा है। वही इससे पहले अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म के आने वाले सॉन्ग ‘हुआ मैं’ का पोस्टर शेयर किया, जो जमकर वायरल हो रहा है। पोस्टर में रणबीर और रश्मिका एक-दूसरे को Liplock करते हुए दिखाई दिए। दोनों का ये रोमांटिक अंदाज फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। तो कई लोग हैरान भी हैं।

पोस्टर में रणबीर एवं रश्मिका पैशनेटली एक दूसरे संग इंटीमेट होते दिखाई दिए। पोस्टर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। ‘एनिमल’ फिल्म का सॉन्ग ‘हुआ मैं’ 11 अक्टूबर को रिलीज होगा। इससे पहले सितबंर में इस फिल्म का टीजर आ चुका है, जिसमें एक्शन और थ्रिलर सीक्वेन्स नजर आए थे। अनिल कपूर फिल्म में रणबीर कपूर के पिता बलबीर सिंह का किरदार निभा रहे हैं। वहीं रश्मिका मंदाना उनकी लव इंट्रेस्ट गीतांजलि के किरदार में दिखाई देगी। वही अभिनेता बॉबी देओल फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आयेंगे। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक्शन और थ्रिलर से भरपूर है।

You may have missed