March 10, 2026

27 वर्षीय युवक की दिन दहाड़े हत्या

142

27 वर्षीय युवक की दिन दहाड़े हत्या

डोंगरगढ़

डोंगरगढ़ में आज दिन दहाड़े 27 वर्षिय युवक अक्षय लरोकर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई घायल अवस्था मे युवक को सिटी हॉस्पिटल लाया गया जहाँ डॉक्टरों के मृत घोषित कर दिया ,हत्या में शामिल लोगों में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है क्या है पूरा मामला आइए जानते है

डोंगरगढ़ के रेलवे चौक इडली दुकान में 10 युवक इडली खा रहे थे वही पर डोंगरगढ़ के अन्य युवक भी इडली खा रहे थे इस दौरान आरोपी युवक ने इडली का प्लेट को फेक दिया और जब इस घटना को मतृक ने देखा तो विरोध किया विरोध के बाद युवकों में बहस हुई और बहस के दौरान एक यूवक ने चाकू निकाला और ताबड़तोड़ हमला कर कर दिया मृतक का एक साथी घायल है जिसे जिला अस्पताल रैफर किया गया है आरोपियों की संख्या एक दर्जन से ज्यादा बताया जा रहा है जिसमे सभी फरार हो गए एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस अधिकारी आशीष कुंजाम सीएसपी ने प्रेस को बताया कि सभी आरोपी राजनांदगांव के रहने वाले थे एक को गिरफ्तार कर लिया गया है

You may have missed