Home छत्तीसगढ़ चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, जिला अध्यक्ष...

चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, जिला अध्यक्ष ने दिया पार्टी से इस्तीफा

4
0

भिलाई। एक ओर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है तो दूसरी ओर टिकट नहीं मिलने से नेता बगावत होते जा रहे है। इसी बीच खबर आ रही है कि जिला कांग्रेस की प्रथम जिला अध्यक्ष तुलसी साहू ने पार्टी से इस्तीफा दे दी है।

उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को सौंप दिया है। दरअसल, वैशालीनगर से तुलसी साहू ने विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की मांग की थी, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। जिसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया।

आपको बता दें कि तुलसी AICC के OBC उप समन्वय समिति की सदस्य रह चुकी है। दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर भी रह चुकी है।