मर्दापाल में केदार कश्यप सभा कर बाजार में की जनसंपर्क अभियान
कोंडागांव मर्दापाल आम बगीचा में नारायणपुर क्षेत्र के प्रत्याशी केदार कश्यप ने मर्दापाल चौक के आम बगीचा में हजारों की संख्या में सभा की। जिसमें कई कांग्रेसी कार्यकर्ता छोड़कर भाजपा के नीति से प्रभावित होकर भाजपा में,प्रवेश किया। इस कार्यक्रम में केदार कश्यप ने कार्यकर्ताओं, के साथ रैली के माध्यम से साप्ताहिक बाजार शनिवार को बाजार स्थल में जा कर जनसंपर्क अभियान व घूम घूम कर ग्रामीण एवं व्यापारियों से जनसंपर्क किया। जिसमें ग्रामीण वह व्यापारी से आशीर्वाद लिए। इस मौके पर जिला पंचायत रेशमा दीवान कांगा के सरपंच आसमान कोर्राम, रामचंद्र कश्यप, भेल्कुल दादा, एवं मंडल कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
