June 8, 2026

आगर नदी घाट छठ पूजा के लिए तैयार, जिला प्रशासन द्वारा की गई आवश्यक व्यवस्था

IMG-20231119-WA0084

 

मुंगेली जिला मुख्यालय मुंगेली में छठ महापर्व में पूजापाठ के लिए आगर नदी घाट सजकर तैयार हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के पूजा पाठ के लिये घाट पर सभी जरुरी व्यवस्थाएं की गयी हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा आगर नदी घाट मुंगेली पर साफ सफाई, टेंट, कालीन और लाइटिंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था किए गए हैं। घाट को साफ कराया गया है, ताकि व्रती महिलाएं स्वच्छता के बीच सूर्य़ भगवान को अर्घ्य दे सकें। घाट पर लोगों के बैठने की भी व्यवस्था की गई है। इसके लिए घाट के किनारे कालीन बिछाई गई है। कलेक्टर ने छठ महापर्व के अवसर पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं दी है।

You may have missed