March 10, 2026

नवनिर्वाचित विधायक इंद्र साव की आभार रैली कल 6 को

IMG-20231205-WA0181

 

भाटापारा:_ भाटापारा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का परचम लहराने के बाद नव निर्वाचित विधायक इंद्र साव आज बुधवार को जनता के प्रति आभार व्यक्त करने विशाल रैली के माध्यम से जनता के प्रति कृतज्ञता जाहिर करेंगे। ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओ,ब्लाक,जिला पदाधिकारियों,युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस,सेवादल, इंटक एनएसयूआई सहित समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से आज 6 दिसंबर को दोपहर तरेगा रोड स्थित यज्ञ स्थल पर दोपहर 1 बजे पहुंचने की अपील की है।
कांग्रेस के नव निर्वाचित विधायक इंद्र साव की रैली दोपहर 1 बजे तरेंगा रोड स्थित यज्ञ स्थल से निकलकर महारानी चोक,कांग्रेस भवन,मंडी रोड़,बस स्टेंड,महा सती मंदिर,सदर रोड,गोविंद चोक,राम सप्ताह चोक,जय स्तंभ चोक, मल गली,आजाद चोक,स्टेशन चोक से अंडर ब्रिज , सुहैला चोक,माता देवालय होते आर के मिल के पास जाकर संपन्न होगी। विदित हो को अभी दो दिन पूर्व ही विधानसभा चुनाव के नतीजे में भाटापारा से नगरपालिका में पार्षद रहे इंद्र साव ने कांग्रेस प्रत्यासी के रूप में चुनाव लड़कर भाजपा के तेज तर्रार प्रत्यासी और वर्तमान विधायक शिवरतन शर्मा को 11 316 मतो के विशाल अंतर से चुनाव में।पराजित किया।वही इस चुनाव में भाग्य अजमा रहे अन्य 21 प्रत्यासियों की जमानत भी जब्त हो गई। ब्लाक कांग्रेस के नेताओ ने आभार रैली में उपस्थित होने की अपील की है।

You may have missed