June 6, 2026

मनीश पाण्डेय पहुंचे भाजपा नेता स्व. लल्लन यादव के निवास परिजनों को बंधाया ढांढस,पुष्पगुच्छ अर्पित कर दिये श्रद्धांजलि

IMG-20231213-WA0089

कहा भाजपा ने अपना एक कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ता खो दिया
भिलाई। भाजपा नेता एवं सेक्टर 7 के छाया पार्षद लल्लन यादव के निधन की जानकारी मिलने पर श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय स्व. लल्लन यादव केे निवास स्थान सेक्टर 7 सडक 12 पहुंचकर उनके परिवारजनों से मिलकर उनको ढांढस बंधाया और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर उनको अपनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मनीष पाण्डेय ने कहा कि लल्लन यादव जी का निधन भाजपा के लिए बहुत ही अपूरर्णीय क्षति है। वे एक जुझारू तथा मिलनसार व्यक्ति के साथ ही भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता और बोल बम समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा पश्चिम मंडल के पूर्व महामंत्री के साथ ही वे बहुत ही सामाजिक व धार्मिक व्यक्ति थे। वे सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ चढ कर हिस्सा लेते थे। कोरोना काल में युवाओं के साथ ही समाज के हर तबके के लिए बढचढ कर उन्होंने काम किये और उन्होंने कोरोना काल में भी फौजियो के लिए काम किये। उन्होंने फौजियों को भोजन करवाया एवं फौज में भर्ती होने आये युवाओं को जिनके पास चरणपादुका क्षत विक्षत हालत में रहते थे उनको तुरंत नये जूते का प्रबंध प्राथमिकता के साथ करवाये। इसके कारण युवाओं के बीच में भी उनकी छवि अलग ही थी। वे टाउनशिप के डेढ हजार से अधिक युवाओं को समिति में जोड कर रखा और उनके बाबा धाम की यात्रा भी इनका समूह करता था इसके अलावा मंदिरों के पास विशाल भंडारा भी कराने में भी आग्रणी रहते थ्ेा। जैसे ही इनके निधन की खबर सोशल मीडिया में आई तो लोगों की समझ नही आया कि ये सब कैसे हो गया। लल्लन यादव रात को समाज सेवी व सेक्टर 7 निवासी काली यादव की भतीजी की शादी में शामिल होने के बाद एक अन्य शादी समारोह में शामिल हुए। और साधे घर लोैटे। तडके 3 से साढे तीन के लगभग हार्ट अटैक आने के कारण उनका निधन हो गया। सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने का क्रम सुबह से ही अनवरत जारी है। उनके निधन से उनके सभी युवा साथी, पुलिस महकमे के लोग, सामाजिक बंधुवरों ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए मृत आत्मों को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।
000

You may have missed