June 8, 2026

भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला अध्यक्ष श्री ब्रजेश बिचपुरिया जी के नेतृत्व में सभी वरिष्ठ पदाधिकारी

IMG-20231214-WA0118

एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी से भेंट कर उन्हें उपमुख्यमंत्री बनने पर बधाई प्रेषित की और उनको धन्यवाद दिया कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भाजपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है 2023 में कमल खिलाया है l

ज्ञात हो कि जब 1990 में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष थे ब्रजेश बिचपुरिया जी उस समय प्रदेश अध्यक्ष माननीय अरुण साव जी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अविभाजित मध्यप्रदेश में प्रदेश पदाधिकारी हुआ करते थे और उनका बिचपुरिया जी के साथ उनकी छात्र राजनीति के समय से ही बहुत मधुर संबंध रहे हैं और संगठनात्मक कार्यों से अकसर उनकी भेंट मुलाकात होती थी भिलाई दुर्ग के विषयों पर चर्चा होती रही है l माननीय उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री अरुण साव जी से भिलाई जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भेंट की जिसमें विशेष रूप से जिला उपाध्यक्ष शिवसागर मिश्रा जी, मिथिला खिचरिया जी ,सरला आचार्य जी, सुंदर साहू जी, विश्व रंजन सिंह जी, विजय शुक्ला जी, रूपराम साहू जी, प्रेमलाल साहू जी, राजेश सिंह जी ,संजय सिंह जी ,विश्राम साहू जी, शिव साहू जी एवं अन्य बड़ी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

You may have missed