March 12, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से, पेश होगा अनुपूरक बजट…

816

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19, 20 ,21 दिसंबर को होगा। इस शीतका​लीन सत्र में प्रोटेम स्पीकर शपथ लेंगे। वहीं राज्यपाल का अभिभाषण होगा। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सत्र में अनुपूरक बजट भी लाया जाएगा।

बता दें कि डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस सत्र को लेकर जानकारी दी है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि सीएम ने सत्र को लेकर कैबिनेट की बैठक में निर्देश दिए कि 19 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुलाया जाएगा।

You may have missed