
भिलाई। हाउसिंग बोर्ड निवासी समाजसेवी अनिल सिंह के निवास पर आज भाजपा के 5 बार के विधायक रहे धर्मजीत सिंह परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने भिलाई पहुंचे हुए थे।

अनिल सिंह के निवास पर ही ट्रांसपोर्टर व एचटीसी के युवा डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह छोटू भैय्या व ट्रांसपोर्टर मलकीत सिंह ने उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर के भिलाई आगमन पर व विजयश्री हासिल करने पर उन्हें समस्त ट्रांसपोर्टरों के तरफ से उन्हें बधाई दी। धर्मजीत सिंह 5 बार के एमएलए है अभी वर्तमान में वह तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा पार्टी से उन्होंने विजयश्री हासिल की है।


