March 12, 2026

बदल जाएगी राशन कार्ड पर लगी तस्वीर…..

74

रायपुर : छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही अब बदलाव का दौर शुरू हो गया है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि BJP सरकार बहुत जल्द लाखों राशन कार्ड में भूपेश बघेल और अमरजीत भगत का फोटो हटाकर मुखयमंत्री विष्णुदेव साय की फोटो लगाएगी।

खबर मिलते ही इस मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस नेता आमने-सामने आ गए हैं। बीजेपी कह रही है कि ये स्वाभाविक प्रक्रिया है। सरकार बदल गई है तो फोटो भी बदले जाएंगे। तो कांग्रेस इस फैसले से राज्य को आर्थिक नुकसान का हवाला देते हुए बीजेपी पर निशाना साध रही है।

वैसे छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद किसी योजना का नाम या फोटो बदलने की बात कोई नहीं है। इससे पहले भी भूपेश बघेल की सरकार ने तत्कालीन रमन सरकार के कई योजनाओं के नाम बदले थे। BJP कह रही है कि ये स्वाभाविक प्रक्रिया है। सरकार बदल गई है

तो फोटो भी बदले जाएंगे। ऐसे में अब सवाल है कि BJP सरकार राशन कार्ड में तत्कालीन मुख्यमंत्री और खाद्य मंत्री की फोटो को कब तक हटाने के आदेश दे रही। बहरहाल बदलाव को लेकर CM विष्णुदेव साय का बयान भी सामने आया है।

You may have missed