Home छत्तीसगढ़ 25 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को किया गया इधर-उधर….देखें सूची

25 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को किया गया इधर-उधर….देखें सूची

9
0

भिलाई

पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के द्वारा 25 अधिकारी कर्मचारियों का किया गया स्थानांतरण। एवं लंबे समय से पुलिस लाईन में पदस्थ 14 आरक्षकों को थानों में मिली पोस्टिंग।

पहली बार पुलिस में स्वयं के आवेदन पर अधिकारी कर्मचारियों के किए गए ट्रांसफर किया गया है ।
2 जनवरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग के द्वारा पहली बार पुलिस में स्वयं के आवेदन पर अधिकारी कर्मचारियों ट्रांसफर किए गए। कुछ दिन पूर्व ही वरिष्ठ

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मचारियों को सर्विस से संबंधी अपनी समस्याएं बताने के लिए अपने समक्ष मिलने के लिए कहा था, ताकि उनको अपनी समस्याएं बताने के लिए किसी की सिफारिश लगाने की आवश्कता न पड़े। जिसके बाद 25 अधिकारियों कर्मचारियों का स्थानांतरण की सूची 02. जनवरी 2024 को निकली गई।

अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा विभिन्न कारणों का लेख करते हुए स्वयं का आवेदन प्रस्तुत करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के द्वारा सहानुभूतिपूर्वक विचार कर अस्थाई तौर पर अग्रिम आदेश पर्यंत तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया ।

आदेश में कुल 25 अधिकारियों/कर्मचारियों को नई पदस्थापना मिली ,जिसमे लंबे समय से पुलिस लाईन में पदस्थ 14 आरक्षकों को थानों में नई पोस्टिंग भी मिली है। सभी अधिकारियों कर्मचारियों की लिस्ट निम्नानुसार है।