March 9, 2026

विधायक अनुज शर्मा के प्रथम आगमन पर ग्रामवासियों द्वारा लड्डुओं से तौलकर किया गया स्वागत।

52

धरसींवा

 

धरसींवा विधानसभा अंतर्गत आदर्श ग्राम चरौदा में विधायक अनुज शर्मा जी का प्रथम बार आगमन हुआ जंहा सहाड़ादेव चौक में जिला महामंत्री अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ रायपुर ग्रामीण वसीम खान , सरपंच छगेन्द्र वर्मा,टीनू कांत वर्मा व ग्राम वासियों के द्वारा विधायक महोदय को लड्डुओं से तौला गया,इस आयोजन को देखने जनसैलाब उमड़ पड़ा व जनता के बीच अत्यधिक उत्साह देखने को मिला।

विधायक ने जनता द्वारा दिये गए इस स्नेह का सहृदय आभार व्यक्त किया।
विधायक महोदय ने अपने भाषण में जनता द्वारा रखी गयी मांगो को जल्द ही पूरा करने का आश्वाशन दिया साथ ही थाना धरसींवा को अवैध शराब विक्रय व असमाजिक

गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए तथा मुख्यालय धरसींवा व आस पास हो रहे अवैध प्लाटिंग व कॉलोनाइजर्स पर उचित कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया।
ग्राम चरौदा के इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक मंचन लोक लहर मूंगाडीह (राजनाँदगाँव )की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही।