कोंडागांव जन शिक्षण संस्थान में किया गया प्रमाण पत्र वितरण ,*
कोंडागांव जन शिक्षण संस्थान में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत प्रशिक्षण प्राप्त 50 प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरण कर सम्मानित किया गया | तथा उत्कृष्ट प्रशिक्षार्थी कु. कमल एवं कु. ज्योति को वर्सेटाइल बुटिक के संचालक सुनील कुर्रे एवं प्रशिक्षिका श्रीमती दुर्गा कुर्रे के माता श्रीमती गंगा बाई कुर्रे के द्वारा नया सिलाई मशीन का उपहार प्रदान किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन नेताम (जिला रोजगार अधिकारी कोंडागांव) ने सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षुओं को शुभकामनाए दिए एवं निरंतर कार्य को करने के लिए प्रेरणा भी दिए उन्होंने बताया कि बचपन खुद एक सफल टेलर रह चुके है | विशिष्ट अतिथी रवि शर्मा (यंग प्रोफेशनल जिला रोजगार कार्यालय कोंडागांव), श्रीमती चन्द्रकुमारी कोर्राम (प्राचार्य कन्या उच्च माध्य विद्यालय कोंडागांव) श्रीमती सावित्री कोर्राम (महिला बाल विकास एवं संरक्षण अधिकारी ) पुष्पराज अनंत ( निदेशक) एवं उत्तम मानिकपुरी (कार्यक्रम अधिकारी ) जन शिक्षण संस्थान कोंडागांव) के द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को नए वर्ष तथा प्रमाण पत्र प्राप्ति की शुभकामनाए दिए तथा आगे बढ़ते रहने के लिए अपने – अपने अनुभवों को साझा किये |