March 11, 2026

राज्य स्तरीय खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कलेक्टर ने भुनेश्वर घिर्रे को किया प्रोत्साहित

IMG-20240116-WA0181

 

मुंगेली कलेक्टर श्री राहुल देव से जिला कलेक्टोरेट में लोरमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम मोहतरा कुर्मी के पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी श्री भुनेश्वर घिर्रे ने मुलाकात की। भुनेश्वर ने रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल किया है। कलेक्टर ने हर्ष व्यक्त करते हुए भुनेश्वर को बधाई दी तथा उनका हौसला बढ़ाया और आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने प्रोत्साहन योजना के तहत सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर खिलाडियों को हर संभव मदद दी जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय मौजूद रहे।

You may have missed