June 7, 2026

एसबीएस अस्पताल ने वार्ड 32 में लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 117 से अधिक लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

IMG-20240213-WA0013

भिलाई। स्व. बीरा सिंह अस्पताल अपने सामाजिक एवं निगमित दायित्व के तहत लगातार क्षेत्र में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाने का काम करते आ रहा है। आज इसी कडी में वार्ड 32 बैकुण्ठ नगर में भी नि:शुल्क स्वास्थ्य षिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड के 117 से अधिक लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण विशेषज्ञ डॉक्टरों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की मौजूदगी में कराया। इस अवसर पर एसबीएस अस्पताल के एच आर प्रमुख श्री रंधावा, वार्ड पार्षद धर्मेन्द्र भारती, भाजपा नेता भोला साहू, कांग्रेस नेता जे राजू सहित गणमान्य नागरिक भी बडी संख्या में इस अवसर पर मौजूद थे।
000

You may have missed