March 11, 2026

भिलाई समेत देश को 3 IIT की सौगात आज.. 20 केंद्रीय विद्यालय और 13 नवोदय विद्यालय भवनों का भी उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

98

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू कश्मीर के दौरे पर होंगे। वे यहाँ हजारो करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात देशवासियों को देंगे। पीएम मोदी यहाँ देश के तीन आईआईटी का अलोकार्पण भी करेंगे जिनमे जम्मू आईआईटी, भिलाई आईआईटी और तिरुपति आईआईटी शामिल हैं। इस तरह इस पूरे दौरे के दौरान पीएम 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। पीएमओ के अनुसार, कई अन्य प्रमुख परियोजनाओं के अलावा, पीएम मोदी शिक्षा क्षेत्र में लगभग 13,375 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

You may have missed