भारत सरकार ने अभी हाल ही में एक्स के कुछ पेजेस ब्लॉक करने के आदेश दिए थे। एक्स ने सरकार के इस आदेश को मान लिया है लेकिन साथ में असहमति भी प्रकट की है। एक्स ने कहा है कि वे भारत सरकार के आदेश के बाद कुछ एक्स अकाउंट को ब्लॉक या सस्पेंड कर रहे हैं लेकिन हम इससे सहमत नहीं हैं। लोगों को खुलकर बोलने की आजादी होनी चाहिए। इसकी जानकारी एक्स के ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर समूह ने एक पोस्ट के जरिए दी है। और कहा है भारत सरकार ने कार्यकारी आदेश जारी किए हैं, जिसमें कुछ एक्स अकाउंट खातों और पोस्टों पर कार्रवाई करने की बात कही है। इन अकाउंट पर जुर्माना और जेल की सजा जैसी कार्रवाई करने की बात कही गई है



