March 11, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिन की बहुत बधाई दी— विधायक ललित चंद्राकर

IMG-20240223-WA0213

कहां के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के कई सोपनों को प्राप्त करेगा
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शपथ लेते ही सबसे पहले 18 लाख लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास बनाने कि स्वीकृति देकर प्रदेश के 18 लोगों की जीवन में खुशिया लाने का काम किया है।

श्री चंद्राकर ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि ऐसे सरल, सहज व्यक्तित्व वाले विष्णुदेव साय के हाथो में छत्तीसगढ़ प्रदेश की बागडोर हैं। श्री साय खुद जनजातीय वर्ग से आते हैं और छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री जो जनजातीय समाज से हैं और सौम्य स्वभाव के हैं। आज विष्णुदेव साय सरकार ने अपने पहले ही बजट में सरगुजा और बस्तर क्षेत्र को विशेष फोकस करते हुए योजनाएं चलाने की घोषणा की।
श्री चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश की 3 करोड़ जनता की भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं आज यहां रहने वाला कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है जो शासन द्वारा दी जाने योजनाओं से वंचित हो। आज प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हैं और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से हर वर्ग खुश हैं मैं दुर्ग ग्रामीण विधानसभा की जनता की तरफ़ से उनको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं

You may have missed