March 20, 2026

मुख्यमंत्री ने पंडित गोविंद वल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

IMG-20230826-WA0207

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने स्वतन्त्रता सेनानी और वरिष्ठ राजनेता भारतरत्न पंडित गोविन्द वल्लभ पन्त की 07 मार्च को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय पंडित गोविंद वल्लभ पन्त के देश के लिए योगदान को याद करते हुए कहा कि पंत जी भारत के चौथे गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे। उन्होंने गृह मंत्री के रूप में भारत को भाषा के अनुसार राज्यों में विभक्त करने तथा हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने में अपना अमूल्य योगदान दिया। पंत जी के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

You may have missed