Home देश महिला दिवस पर पीएम मोदी का तोहफा, LPG सिलेंडर के दाम पर...

महिला दिवस पर पीएम मोदी का तोहफा, LPG सिलेंडर के दाम पर इतने की छूट

4
0

महिला दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती की घोषणा की गई है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि महिला दिवस के मौके पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए की छूट देने का निर्णय लिया है. इस तरह से  नारी शक्ति का जीवन आसान होगा. करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा. ये कदम पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक होगा. इससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है. इस दौरान पीएम मोदी ने महि​लाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं. पीएम का कहना है कि हम अपनी नारी शक्ति की ताकत, साहस को प्रणाम करते हैं. उनकी विभिन्न क्षेत्रों में उप​लब्धियों की सराहना की जाती है. पीएम ने कहा कि उनकी सरकार शिक्षा, उद्यमिता, कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में पहल के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. इस तरह से बीते दशक में हमारी उपलब्धियों में  भी परिलक्षित होता है.