March 11, 2026

आज खुशी से झूम उठेंगे अन्नदाता, 25 लाख किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे 13 हजार 320 करोड़ रुपए

101

कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ राज्य के लिए आज 12 मार्च का दिन अविस्मरणीय होने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की गारंटी दी थी। इस गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना का प्रदेश व्यापी शुरूआत आज होने जा रहा है।किसान हितैषी कृषक उन्नति योजना का राज्य स्तरीय शुभारंभ जिला मुख्यालय बालोद स्थित सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में हजारों किसानों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में होगा।केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुण्डा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के लगभग 24 लाख 75 हजार किसानों को इस योजना के तहत 13 हजार 320 करोड़ रुपए की आदान सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।योजना के शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरूण साव एवं विजय शर्मा ,सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे

 

 

You may have missed