March 11, 2026

नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, आज शाम 5 बजे लेंगे शपथ

112

हरियाणा की राजनीति के लिए आज का दिन उथल-पुथल भरा रहा.सुबह बीजेपी और जेजेपी गठबंधन के टूटने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. फिर खबर आई कि खट्टर ही एक बार फिर से हरियाणा के CM बनेंगे.लेकिन बीजेपी विधायक दल की बैठक में खट्टर के नाम की जगह नायब सिंह सैनी के नाम पर मुहर लगी.वह आज शाम मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.चंडीगढ़ में हुई विधायक दल की बैठक में सैनी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया. इसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री पद को लेकर संशय भी समाप्त हो गया.कौन हैं नायब सिंह सैनी चलिए जानते है, नायब OBC वर्ग से आते हैं और वर्तमान में कुरुक्षेत्र से बीजेपी के सांसद हैं. इसके साथ ही नायब सिंह को मनोहर लाल का करीबी माना जाता है. उन्होंने बीजेपी के साथ अपना राजनीतिक सफर 1996 में शुरू किया.उसके बाद उन्होंने साल 2000 तक काम किया. इसके बाद साल 2002 में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी अंबाला से वह जिला महामंत्री बनाए गए. इसके बाद उन्होंने साल 2005 में युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पद को भी संभाला

You may have missed