March 12, 2026

ओपन स्कूल परीक्षा केंद्र में शिक्षक करा रहे थे सामूहिक नकल, एक साथ 9 शिक्षकों को किया निलंबित…

234

परीक्षा केन्द्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरमकेला में ओपन स्कूल की कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की परीक्षा के दौरान निरीक्षण में पाया कि सभी कमरों में सामूहिक नकल चल रही थी. विद्यार्थियों के पास नकल सामग्री मौजूद थी. सारंगढ़-बिलाईगढ़ एसडीएम वासु जैन के निरीक्षण प्रतिवेदन के अनुसार, केन्द्राध्यक्ष एवं आठ पर्यवेक्षक सामूहिक नकल में संलिप्त पाए गए हैं. परीक्षा केन्द्र के केन्द्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षकों के नियमों के विपरित कृत्य को देखते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. निलंबन अवधि में निलंबित कर्मचारियों का मुख्यालय रायगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नियत किया गया है.

You may have missed