March 9, 2026

करीना कपूर के साथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में हुई इस मशहूर अदाकारा की एंट्री

235

KGF में लीड रोल करने के बाद सुपरस्टार यश भारतीय फिल्मों के बड़े एक्टर बन गए हैं। उनकी फैन फॉलोइंग न केवल देश बल्कि दुनियाभर में फैली हुई है। अब वो शीघ्र ही एक बड़ी फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। वो निर्देशक गीतू मोहनदास के साथ फिल्म बनाने वाले हैं, जिसको फिलहाल के लिए ‘टॉक्सिक’ नाम दिया गया है। उनके साथ इस फिल्म में बॉलीवुड एवं दक्षिण भारतीय फिल्मों दोनों की लोकप्रिय अभिनेत्रिया करीना कपूर खान और श्रुति हासन भी नजर आ सकती हैं।

बॉलीवुड से न केवल करीना कपूर खान बल्कि शाहरुख खान को लेकर भी चर्चा है कि वो भी यश की फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं। दोनों फिल्म ‘टॉक्सिक’ से अपना कन्नड़ा डेब्यू कर सकते हैं। वहीं अब रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रुति हासन भी यश की फिल्म में अहम किरदार में दिखाई दे सकती हैं। बीते वर्ष 8 दिसंबर को निर्माताओं ने यश की ‘टॉक्सिक’ का एक टीजर जारी किया था।

 

 

1 मिनट 17 सेकंड के टीजर को देखकर ही फिल्म के टाइटल का पता चला था। इसके साथ ही टीजर के समाप्त होने से पहले आने वाली फीमेल वॉइस को श्रुति हासन की बताई जा रही थी। टीजर आने के पश्चात् से ही अनुमान लगाया जा रहा है कि श्रुति भी यश की फिल्म का हिस्सा बनेंगी। गीतू मोहनदास की भी टॉक्सिक पहली कन्नड़ा फिल्म है। इससे वो अपना कन्नड़ा डायरेक्टोरियल डेब्यू करने जा रही हैं।

You may have missed