March 10, 2026

सिंधी ब्रादर मंडल ,सेक्टर 4 में होली मिलन समारोह 24 मार्च को ।

IMG-20230826-WA0207

।। सिंधी ब्रादर मंडल के पदाधिकारियों की संपन्न हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रति वर्ष की तरह इस साल भी होली मिलन समारोह धूमधाम से सिंधू भवन में मनाया जायेगा ।। लिए गए निर्णय के अनुसार होलिका दहन, प्रसाद वितरण, फैंसी ड्रेस, होली के गीत गायन, हाउजी, पुरुस्कार वितरण, सभी सदस्यों के लिए सिंधी समाज की प्रसिद्ध मिठाई ‘ गिहर ‘ की व्यवस्था भी की गई है, कार्यक्रम के अंत में रात्रि भोज की व्यवस्था की गई है ।। बैठक में प्रमुख रूप से सर्वश्री रामकुमार, राजकुमार खटवानी, उद्धव दास दावड़ा, मनोहर मलकानी, ठाकुर साधवानी, राकेश नागदेव, हरीश आर्य, नरेश माखीजानी, दिलीप खटवानी, रमेश लालवानी, संजय होतवानी, संतोष मेहरचंदानी, सुरेश नागदेव उपस्थित थे । महिला इकाई की तरफ से मंजू हेमराजानी, भावना मलकानी, मीना नागदेव, कीर्ति आर्य, आंचल गोकलानी, निधी अंबवानी, पूजा वासवानी प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

You may have missed