रविवार को लोरमी नगर में कई जगह होलिका दहन के कार्यक्रम पश्चात सोमवार को लोगों ने बड़ी उत्साह के साथ रंग एवं गुलाल लगाकर लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।
लोरमी नगर में होली पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाई। लोग जगह जगह अपनी टीम बनाकर होली खेलते नजर आए। होली पर्व पर लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। लोग जगह जगह मंडली बनाकर एवं साउंड सिस्टम व नगाड़ा बजाकर होली के गानों में झूमते नजर आए। होली पर्व पर लोग पूरे शांति भाईचारे व शौहाद्र पूर्ण तरीके से होली पर्व का लुत्फ उठाया। होली पर्व पर लोरमी पुलिस की व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त दिखाई दी। लोरमी पुलिस लगातार क्षेत्र में गश्त करते नजर आई वहीं चौक चौराहे पर भी पुलिस अपनी ड्यूटी करते नजर आए।



