March 14, 2026

विधायक ने बजाया नगाड़ा ,गाया फाग

IMG-20240328-WA0165

 

*विधायक इंद्र साव के निवास पर मना होली का त्योहार

भाटापारा। रंग और उमंग का त्यौहार होलीकोत्सव सोमवार को पुरे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।विधायक इंद्र साव ने भी कार्यकर्ताओ के साथ अपने निवास पर होली मनाई और नगाड़ा बजाते फाग गाते हुए होली की बधाई और शुभकामनाएं दी।
होली के अवसर पर फाग गीतों का अलग ही महत्व होता है। नगाड़े और ढ़ोल की थाप पर होलीकोत्सव की पूर्व होलिका दहन के समय से लोग थिरकते व फाग गीत गाते रहे और भरपूर मस्ती में नजर आये। इस
अवसर पर विधायक इन्द्र साव के इन्द्र निवास पर भी होलीकोत्सव का आयोजन रखा गया । जहां एक ओर विधायक इन्द्र साव स्वयं बहुत देर तक परंपरागत रूप से नगाड़ा बजाते व फाग गाते नजर आए वहीं दूसरी ओर विधायक से मिलने-जुलने व होली की बधाईयां देने वाले लोगों का दिनभर तांता लगा रहा। कृषि उपंज मण्डी की रेजा बहनों ने भी विधायक इन्द्र साव के साथ होली खेल कर उन्हे बधाई दी।
इसी अवसर पर विधायक इन्द्र साव ने उपस्थित सभी लोगों को होली की बधाई देते हुए,छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता की खुशहाली व प्रगति की कामना करते हुए समस्त लोगों को बधाईयां दी।

You may have missed