मॉ बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ में चैत्र नवरात्रि पर्व पर दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है… हर साल की तरह इस साल डोंगरगढ के दर्शनार्थियों के लिए रेलवे अतिरिक्त सुविधा मुहैया करवा रही है.. इस बार 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक कई गाड़ियों का अस्थाई ठहराव की व्यवस्था के साथ कुछ गाड़ियो का विस्तार भी किया गया है…इसमें लग्भा 10 सुपर फास्ट ट्रेनों के साथ गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेजर स्पेशल को रायपुर तक विस्तारित की गई है पहले यह गाड़ी दुर्ग तक समाप्त होती थी…



