March 10, 2026

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले हमलावरों की तस्वीर आई सामने, सरगर्मी से तलाश हुई तेज

439

सलमान खान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी के बाहर दो हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद पूरे मीडिया में सलमान खान को लेकर खबर जंगल की आग की तरह फैल रही है. अब सलमान खान के घर के बाहर हमला करने वाले दोनों हमलवरों की तस्वीर सामने आ गई है. सामने आई बदमाशों की बात करें तो, तस्वीरों नें साफ देखा जा सकता है कि दोनों की उम्र 25 से 30 की साल हैं, वहीं एक हमलावर काली और सफेद टी शर्ट में नजर आ रहा है.  जबकि दूसरा लाल टी शर्ट में देखा जा सकता है.

इस तस्वीरे के आधार पर दोनों की सरगर्मी से तलाश तेज हो गई है. दोनो शुटर्स को लेकर महत्वपूर्ण सुराग सेंट्रल एजेंसियों के हाथ लगें है. हालांकि लॉरेंस का भाई अनमोल अमेरिका में मौजूद है, उसने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सलमान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. साथ ही कहा कि सलमान हमने ये हमला सिर्फ आपको ट्रेलर दिखाने के लिए किया, ये हमारी पहली और आखिरी चेतावनी है.

गोलीबारी की घटना से परिवार में दहशत

जानकारी के मुताबिक, सलीम खान ने सुझाव दिया है कि वे अपने पारिवारिक निवास को छोड़कर किसी बेहतर जगह पर चले जाएं. हालांकि सलमान और उनका परिवार बढ़ते तनाव के बीच शांत बने हुए हैं, लेकिन अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि खान परिवार में तनावपूर्ण माहौल है. एक सूत्र ने मीडिया को बताया कि खान परिवार के अंदर अनकहा तनाव है. उन्हें अब से अतिरिक्त सतर्क रहना होगा, क्योंकि इस घटना ने बॉलीवुड में हर किसी को डरा दिया है.

You may have missed