March 7, 2026

चौहान टाऊन में विधायक द्वय रिकेश और भावना ने किया महिलाओं से संवाद

Screenshot_2024_0502_161741

भिलाई नगर,। वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत खम्हरिया चौहान टाउन के रहवासियों तथा मातृ शक्तियों से वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन और पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने संवाद किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मिथिला खिचरिया, मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि प्रेमचंद देवांगन, शैलेन्द्र सिंह, सागरिका पाढ़ी, नमिता हांडा, भारती साहू, अवतार सिंह, प्रतिभा चौहान, एल ज्योति, सोहन लाल देवांगन मौजूद रहे। इस दौरान विधायक द्वय ने भाजपा सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का जिक्र करते हुए 7 मई को अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करने की अपील की।

You may have missed