Home छत्तीसगढ़ विजय बघेल के पक्ष में मतदान कर देश में सशक्त सरकार की...

विजय बघेल के पक्ष में मतदान कर देश में सशक्त सरकार की स्थापना में मदद करें

2
0

भिलाई स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने लोकसभा चुनाव में  विजय बघेल के पक्ष में संपूर्ण बाजार क्षेत्र में प्रचार सामग्रियों का वितरण कर व्यापारियों से उनके परिवार के सदस्यों , कर्मचारियो से अपील की है कि विजय बघेल के पक्ष में मतदान कर देश में सशक्त सरकार की स्थापना में मदद करें ।

स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने के इस आव्हान में ज्ञानचंद जैन, दिनेश सिंघल, रामकिसन मुंदडा, रामकुमार गुप्ता, भागचंद जैन, ज्ञानचंद बाकलीवाल, सुरेश रतनानी,वेद प्रकाश गुप्ता पीयूष तातेड जैन,श्रीकांत खेड़िया, कृष्ण कटारिया, अजय कनौजिया, देवेंद्र जैन , सतीश बंछोर,अमर सोनकर,सत्येंद्र गुप्ता, संतोष जायसवाल,श्रीकांत उपाध्याय, प्रदीप बाकलीवाल, विजय भिते,शेखर संगेवार , रमेश उपाध्याय सहित अनेक व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क कर व्यापारियों के मध्य प्रचार प्रसार में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है।

स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स भिलाई की बैठक में भी कर समझ प्रस्ताव पास कर श्री विजय बघेल के पक्ष में कार्य करने लिया गया था