Home देश 93 सीटों पर वोटिंग जारी, PM मोदी, शाह, खड़गे ने डाला वोट

93 सीटों पर वोटिंग जारी, PM मोदी, शाह, खड़गे ने डाला वोट

5
0

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने वोट डालकर लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया है. इसके साथ ही लोकसभा चुनाव के रण में उतरी अन्य तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने भी अपना वोट दिया है. इनमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई समेत अन्य का नाम शामिल है. देशभर के इन तमाम बड़े नेताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग करते कुछ खास तस्वीरें सामने आई है,