पूर्व सैनिको ने सुमित्रा मैती को साल श्रीफल देकर विदाई दे कर सम्मानित किया
कोंडागांव अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोडागांव के द्वारा पूर्व सैनिक स्वर्गीय अरुण माइती की पत्नी श्रीमती सुमित्रा मैती को शाल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ देकर विदाई दिया गया l श्रीमती सुमित्रा माइती अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद सैन्य मातृ शक्ति की सदस्य थी l पूर्व सैनिक स्वर्गीय अरुण माइती की मृत्यु के पश्चात दोनों पुत्रियों का विवाह कोलकाता में किया और पुत्रियों के विवाह के बाद वे अकेले आर. इ. एस. कॉलोनी में अपना जीवन यापन कर रही थी l जीवन के अंतिम पड़ाव में उनकी इच्छा थी कि बाकी का जीवन अपनी पुत्रियों के साथ कोलकाता में गुजारे इसलिए कोडागांव जिला को हमेशा के लिए छोड़कर जाने पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोडागांव के द्वारा उनको शाल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ देकर विदाई दिया गया और उनका बाकी का जीवन अपनी पुत्रियों के साथ कुशल मंगल से गुजारने के लिए शुभकामनाएँ दिया गया l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोडागांव के सरंक्षक सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव. कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, सदस्य अमृतलाल देवाँगन और उनकी दोनों पुत्रियाँ प्रियंका और पायल उपस्थित रही l