March 10, 2026

डिवाइडर से टकराने के बाद पुल पर लटकी बस, नजारा देख सन्न रह गए लोग, ऐसा शॉकिंग है वायरल वीडियो!

170

बस एक्सीडेंट का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो बेंगलुरु के मदनायकनहल्ली  का बताया जा रहा है. 18 मई को ये सड़क दुर्घटना नेलमंगला के पास तुमकुरु रोड पर घटित हुई. मौके पर मौजूद लोगों ने जब हादसे का नजारा देखा तो वह सन्न रह गए. सड़क हादसे का यह वीडियो काफी शॉकिंग है. यह वीडियो देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.

कैसे हुआ ये भयानक सड़क हादसा?

यह भयानक सड़क हादसा ड्राइवर के बस पर कंट्रोल खोने की वजह से हुआ था. सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद बस फ्लाईओवर पुल पर जा लटकी. इस पुल की जमीन से ऊंचाई 40 फीट है. मौके पर मौजूद लोगों ने जब हवा में लटकी बस को देखा तो वह हैरान रह गए. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया. इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हालांकि, हादसे में ड्राइवर, कंडक्टर और 6 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं.

You may have missed