लायंस क्लब दुर्ग विजन की अध्यक्षा लायनेस मीनाक्षी अग्रवाल जी , लायनेस रुचि सक्सेना जी एवं पी बी सक्सेना जी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों के लिए जुम्बा
बी एस पी खो खो क्लब सेक्टर 4 भिलाई में दिनाँक 28 मई मंगलवार को प्रातः साढ़े छह बजे से लायंस क्लब दुर्ग विजन की अध्यक्षा लायनेस मीनाक्षी अग्रवाल जी , लायनेस रुचि सक्सेना जी एवं पी बी सक्सेना जी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों के लिए जुम्बा का आयोजन किया गया। जिसमे लगभग 40 खिलाड़ियों सहित वरिष्ठ सदस्यों ने भी बढ़चढ़ कर इस आयोजन का लुत्फ उठाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजय शर्मा जी जी एम (भिलाई इस्पात संयंत्र) एवं विशेष अतिथियों के रूप में डॉ लता देवांगन, डायरेक्टर रेडियोलॉजी जे.एल एन हॉस्पिटल सेक्टर 9 भिलाई, देवेंद्र कुमार सिंह (समाज सेवी), अब्दुल रहीम खान, आर पी गुप्ता उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में लायंस क्लब द्वारा एवं बालूराम वर्मा जी के सौजन्य से नन्हें खिलाड़ियों से बी एस पी खो क्लब ग्राउंड में पौधा रोपण भी किया गया। साथ ही लायंस क्लब ऑफ दुर्ग विज़न के पदाधिकारियों द्वारा सभी खिलाड़ियों को चना मूंग गुड़, केला, व लीची जूस व रईस इमाम के द्वारा बच्चों को बिस्किट वितरण किया गया। उक्त आयोजन में जुम्बा इंस्ट्रक्टर सारिका जी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।इस आयोजन को सफल बनाने हेतु बी एस पी खो खो क्लब के सभी सदस्यों ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।