Home छत्तीसगढ़ नारायणपुर इराकभट्टी कैम्प उड़ाने की साजिश नाकाम, हमला करने पहुंचे नक्सलियों को...

नारायणपुर इराकभट्टी कैम्प उड़ाने की साजिश नाकाम, हमला करने पहुंचे नक्सलियों को जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

2
0

 

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों ने फिर सुरक्षाबलों के इरकभट्टी कैंप पर नक्सलियों ने देशी बम दागे हैं….
बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने लगातार BGL रॉकेट लांचर दागे हैं। हालांकि उनके इस हरकत से सुरक्षा बलों को किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई है। सभी जवान सुरक्षित है।

जानकारी के अनुसार, घटना कोहकामेटा थाना इलाके का है। दरअसल, यहां जवानों ने कैंप लगाया था। इसी दौरान नक्सलियों ने उनके कैंप पर हमला किया है। जिसके बाद जवानों ने भी हौसला दिखाते हुए एक्सचेंज फायर किया। जवानों को भारी पड़ता देख​ माओवादी वहां से भाग निकले। जिसके बाद सभी थाना कैंपो को अलर्ट कर दिया गया है।