March 19, 2026

सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत

3779790-untitled-2-copy

रायगढ़ करने की वजह से बाइक सवार तीन युवक बस से टकरा गए। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के आंगेकेला मोड़ का है। जानकारी के मुताबिक जशपुर से 3 युवक बाइक से कुछ काम के लिए रायगढ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे गोसाईडीह आंगेकेला मोड़ के पास बस से टक्कर हो गई। मरने वाले तीनों युवक कोतबा थाना क्षेत्र के मधुबन के रहने वाले थे।

You may have missed