June 9, 2026

पूर्व विधानसभाध्यक्ष प्रेमप्रकाश ने दिल्ली में मनाया अपना जन्मदिन सीएम

IMG-20240609-WA0166

साय व छग के मंत्रियों व सांसदों की उपस्थिति में काटा केक
भिलाई। पूर्व विधानसभाध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने पहली बार अपना
जन्मदिन दिल्ली के छत्तीसगढ सदन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
व मंत्रीमंडल के सदस्यों व नवनिर्वाचित सांसदों के बीच केक काटकर मनाया।
श्री पाण्डेय हर साल वे भिलाई में व रायपुर मे अपना जन्मदिन मनाते थे और
सुबह से देर रात तक उनको बधाई देने का सिलसिला चलता रहता था, चूंकि
रविवार 9 जून को  पाण्डेय का जन्मदिन था और ठीक उसी दिन नरेन्द्र
मोदी के देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए शपथग्रहण समारोह का
दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित था जिसमें शामिल होने पूर्व
विधानसभाध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय दिल्ली पहुंचे थे और इसी बीच
उन्होंने वहां अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान  पाण्डेय ने कहा कि
मेेरे जन्मदिन पर दुर्ग-भिलाई व छग के लोगों ने जो मुझे बधाईयंा दी है,
उसके लिए सभी को साधुवाद देता हूं।