सिक्खों के पांचवे गुरु गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी गुरपर्व के उपलक्ष्य में सिक्ख यूथ फोरम की ओर से बीएसएनएल चौक सेक्टर 2 छबील लगाई गई जिसमें मीठे पानी की सेवा की गई और चने के प्रसाद का वितरण किया गया सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सिक्ख यूथ फोरम के अध्यक्ष सुच्चा सिंह, जसवन्त सिंह, प्रकाश सिंह, जगमोहन सिंह, अमन सिंह, कुलवंत कौर, राजवीर सिंह और अजीत खालसा गतका अखाड़ा के सभी नौजवान उपस्थित हुए।



