March 12, 2026

रेस्टोरेशन कार्य का जायजा लेने देर रात कलेक्टोरेट पहुंचे कलेक्टर -एसपी

IMG-20240613-WA0058

भाटापारा:_ /संयुक्त जिला कार्यालय में तेज गति से चल रहे रेस्टोरेशन कार्य का जायजा लेने देर रात नवपदस्थ कलेक्टर दीपक सोनी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल कलेक्टोरेट पहुंचे। उन्होंने परिसर में कार्य कर रहे लोक निर्माण विभाग के मजदूरों से मुलाकत कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को रात में मजदूरों की संख्या बढ़ाने एवं मजदूरों के सभी सुविधाओ के भी ख्याल रखने के निर्देश दिए हैं। इस दाैरान अच्छे से सभी कार्यो का मॉनिटरिंग हो इसके लिए बलौदाबाजार एसडीएम को 24 घंटे रोटेशन में नायब तहसीलदारों के साथ पटवारियों की भी ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर श्री सोनी ने गार्ड रूम में तैनात होम गार्ड के जवान से मिलकर सुरक्षा संबधित जानकारी लिया तथा अपर कलेक्टर को तत्काल फोन कर कल से ही होम गार्ड के जवानों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। श्री सोनी ने परिसर के चारो तरफ घूमकर अलग अलग सेक्शन में चल रहे कार्यों को भी विस्तृत जायजा लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों से मिलकर उनका हालचाल का जायजा लिया। उन्होंने कहा की परिसर में बिना आई कार्ड के रात को किसी अंजान व्यक्ति को प्रवेश करने न देवे। मजदूरों का भी आईडी अवश्य चेक करे.साथ साथ ही मुख्य गेट के साथ ही परिसर के चारों तरफ समय समय पर गश्त करते रहे। निरीक्षण के दाैरान बलौदाबाजार एसडीएम बी आर ध्रुव,भाटापारा एसडीएम नितिन तिवारी,तहसीलदार राजू पटेल, एसडीओ  नायक,नायब तहसीलदार सहित अन्य लोक निर्माण विभागों के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

You may have missed